देश में 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, केरल ने घोषित की राजकीय आपदा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, केरल ने घोषित की राजकीय आपदा,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना की वैक्सीन आने पर थोड़ी राहत की खबर मिली ही थी कि अब देश में एक और खतरनाक बीमारी का खौफ छाने लगा है। देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब हिमाचल और केरल राज्य तक बर्ड फ्लू फैल गया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। वहीं हरियाणा में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। पंचकूला के बरवाला के पोल्ट्री फॉर्म्स में पिछले कुछ दिनों में लगभग एक लाख मुर्गियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।
हरियाणा के पंचकूला में मुर्गियों की मौत के बाद उनके सैंपल पशुपालन विभाग द्वारा लिए गए हैं। मुर्गियों की मौत से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वहीं पोल्ट्री फार्म मालिकों को आशंका है कि मुर्गियों को हर साल लगाई जाने वाली रानीखेत वैक्सीन में गड़बड़ी से भी ऐसा हो सकता है। पंचकूला में करीब 80 लाख मुर्गियां हैं। पंचकूला के रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ पोल्ट्री फार्म हैं।
पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दर्शन सिंगल ने बताया कि मुर्गियों के मरने का पहला कारण ठंड भी हो सकता है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष मुर्गियों को लगाई जाने वाली वैक्सीन के रिएक्शन से भी ऐसा संभव है। हालांकि इनमे से अब तक किसी बात को पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में पशुपालन विभाग की ओर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा हिमाचल के कांगड़ा जिले के पोंग बांध झील क्षेत्र में पाए गए कुछ प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। कांगड़ा जिले के पोंग बांध में मृत पाए गए पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैंपल भोपाल की लैब में भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट में भ्5छ1 की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने बांध के आस-पास अंडा और मांस बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
राजस्थान के कई जिलों में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं। झालावाड़ में सबसे पहले बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, यहां एक साथ सैकड़ों की संख्या में कौओं की मौत हो गई थी। राज्य के कई जिलों में सोमवार को 170 से ज्यादा पक्षियों के मरने के मामले सामने आए थे।
केरल के कोट्टायम और अलप्पुझा जिलों के कुछ इलाकों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसी के चलते प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों और उसके आस-पास एक किमी के दायरे में बत्तख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दे दिया है। अधिकारियों ने सूचना दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए 40,000 पक्षियों को मारना पड़ेगा। वहीं केरल ने बर्ड फ्लू को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में मृत पाए गए कौवों में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि अब तक 150 कौवों की मौत हुई है। जांच में कौवों में संक्रमण की पुष्टि के बाद पोल्ट्री फॉर्मों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कौवों में एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई। हालांकि, इसकी इंसानों में मौजूदगी का अभी तक पता नहीं चला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox