दुसाहसः बरेली में दिनदहाड़े दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, चलती कार में एक से दुष्कर्म का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुसाहसः बरेली में दिनदहाड़े दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, चलती कार में एक से दुष्कर्म का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध मुख्यमंत्री की सतर्कता के बावजूद थमने का नाम नही ले रहे है। ऐसा कोई दिन नही जा रहा जिसदिन दुष्कर्म की घटना ना घटी हो। सोमवार को बरेली जिले में अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और चलती कार में उनमें से एक के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को हिरासत में लिया है।
फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक अग्रहरि ने मंगलवार को बताया कि कक्षा 9 की 14 वर्षीय एक छात्रा अपनी सात साल की भतीजी के साथ पिछले रविवार की रात घर के बाहर बने शौचालय गई थी। आरोप है कि फैजल नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और छात्रा तथा उसकी भतीजी को जबरन कार में बैठा लिया। रास्ते में छात्रा से बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी को मंगलवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट और लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
किशोरी के पिता का आरोप है कि कार में बैठे फैजल ने उसकी बेटी से कुछ बात की और उसे तथा उसकी भतीजी को अपने साथियों की मदद से जबरन कार में डाल लिया। उन्होंने बताया कि इसी बीच, किसी काम से बाहर निकली किशोरी की भाभी ने यह सब देखकर शोर मचाया। उनका दावा है कि शोर सुनकर फैजल दोनों को कार से लेकर भाग गया, किशोरी के भाई ने पीछा किया लेकिन कार काफी दूर जा चुकी थी। लड़की के पिता का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने धरमपुर पुलिया के पास कार रोककर किशोरी और उसकी भतीजी को मुक्त करा लिया।
क्षेत्राधिकारी अग्रहरि ने बताया कि फैजल को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी के भाई ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि फैजल ने धोखे में रखकर किशोरी से बातचीत की व उसे अगवा कर दुष्कर्म किया। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox