देवरिया में बुलडोजर की आहट से सहमे ग्रामीण,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देवरिया में बुलडोजर की आहट से सहमे ग्रामीण,

-हर चेहरे पर खौफ बरकरार, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आज होगा फैसला

देवरिया/शिव कुमार यादव/- रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेड़हा गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के कब्जे वाली सरकारी जमीनों पर सोमवार को बुलडोजर चलने की संभावना को लेकर ग्रामीण सहमे हुए हैं। पूरे दिन लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा होती रही। हर चेहरे पर खौफ साफ दिख रहा है। जबकि दूसरी तरफ सुरक्षा के तगड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

पुलिस कर्मी गांव के चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर पहरा दे रहे हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान की फिर पैमाइश होने पर भीड़ बढ़ने को लेकर अलर्ट है। अभयपुर में भीड़ के जमावड़े की आशंका में पुलिस ने दोगुना पहरा बढ़ा दिया है। गांव के हर मोड़ पर पुलिस और पीएसी मुस्तैद है।
         पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की मकान सरकारी जमीन पर होने की नोटिस मिलने के बाद राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। फतेहपुर के अभयपुर में तहसीलदार के नेतृत्व में फिर से जमीन की पैमाइश होगी। इसके लिए कानूनगो सहित लेखपालों की चार टीमें बनाई गई हैं। प्रशासन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के पिता पर दो सहित पांच लोगों पर सरकारी जमीन से बेदखली का नोटिस भेज कर कार्रवाई में जुटी है। शनिवार को प्रेम यादव के परिजनों द्वारा कोर्ट में नोटिस के जवाब में समय मांगने पर सोमवार को तहसीलदार द्वारा पैमाइश करने का समय तय किया गया है। जिसके बाद गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है।
         महिला से लेकर बच्चे पैमाइश के बाद अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की बात कर रहे हैं, हालांकि प्रशासन के जिम्मेदार पैमाइश के बाद अगली कार्रवाई की स्थिति पर चुप्पी साधे बैठा है, जिसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़ कर फरार हैं। घटना के दिन से ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर गांव में कैंप कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फतेहपुर पहुंचने की अपील पर पुलिस अलर्ट
सोशल मीडिया पर नौ अक्तूबर को मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के समर्थन में फतेहपुर के अभयपुर पहुंचने की अपील पर पुलिस अलर्ट है। सोमवार को गांव में पैमाइश भी होनी है। इसमें संभावित बुलडोजर की कार्रवाई के विरोध में जुटने को कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर गांव में पहुंचने की सूचना को देखते हुए पहरा बढ़ा दिया गया है।
          रविवार को गांव में 16 की जगह बीस पुलिस की टीम लगाकर निगेहबानी की जा रही है। पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर नजर जमाए हुए है। पैमाइश स्थल पर चारों तरफ पुलिस जगह-जगह खड़ा रहने का खाका तैयार कर चुकी है।

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox