दीपेंद्र हुड्डा के सामने आया पीड़ित परिवार के पास धमकी भरा फोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दीपेंद्र हुड्डा के सामने आया पीड़ित परिवार के पास धमकी भरा फोन

मानसी शर्मा / –  हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफेसिंह राठी के परिवार को अब भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने को धमकी दी जा रही है। धमकी भरा एक फोन कॉल राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के सामने भी आया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा स्वर्गीय नफे सिंह राठी के घर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे। उसी दौरान नफेसिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। पूरे इलाके में नफेसिंह सिंह राठी की हत्या के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। सरकार बदमाशों को रोकने के नाकाम रही है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से सवाल भी किया है कि जब नफेसिंह राठी ने जान का खतरा बता कर सुरक्षा मांगी थी तो सरकार ने उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं प्रदान की। दीपेन्द्र हुड्डा का कहना है कि पिछले 10साल के बीजेपी शासन में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के साथ साथ अपराध में भी नम्बर वन बन गया है।

दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से नफेसिंह राठी हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उनका कहना है नफेसिंह राठी के परिवार के साथ हमारी संवेदनायें है। उन्होंने भगवान से नफेसिंह राठी की आत्मा को शांति देने की भी प्रार्थना भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox