दिवाली पर इस बार भी दिल्ली में बैन रहेंगे पटाखे, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली पर इस बार भी दिल्ली में बैन रहेंगे पटाखे, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

-दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा सरकार का कदम लोगों की जान बचाने के लिए

नई दिल्ली/- पिछले साल कोरोना महामारी व विकट होती प्रदुषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने दिवाली के अवसर पर 28 सितंबर से एक जनवरी 2022 तक पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने अपने ट्वीट में इस बार भी दिवाली पर पटाखों पर बैन लगाने के संकेत दिये हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू है।
              उन्होंने ट्विटर पर कहा कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
             उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
             बता दें कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने 28 सितंबर से एक जनवरी 2022 तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। पटाखों को जलाने के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए शहर सरकार ने ’पटाखे नहीं दिए जलाओ’ अभियान भी शुरू किया था। वहीं, पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox