दिल्ली सरकार की मजदूरों को बड़ी राहत, डीटीसी बसों में नही लगेगा किराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार की मजदूरों को बड़ी राहत, डीटीसी बसों में नही लगेगा किराया

-अब निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर भी कर सकेंगे बस में मुफ्त सफर, केजरीवाल सरकार ने किया ऐलान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बुधवार को निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। महिलाओं के बाद अब निर्माण श्रमिक भी दिल्ली की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगे। दिल्ली में निर्माण श्रमिकों को राहत देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने उन्हें उनके रोजाना आवागमन के लिए मुफ्त बस पास प्रदान करने का निर्णय लिया है।
                दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक समारोह में सिसोदिया ने कुछ निर्माण श्रमिकों को मुफ्त पास बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। पिछले एक साल में केजरीवाल सरकार ने 10 लाख पंजीकृत श्रमिकों (विभिन्न कल्याण योजनाओं के तहत) के बीच 600 करोड़ रुपये वितरित किए जो कि पूरे देश में श्रमिकों के बीच वितरित की गई सबसे अधिक राशि है।
               मनीष सिसोदिया ने श्रमिकों से कहा कि बस पास मुफ्त किए जाने के बाद वे बचाए गए धन को अपने परिवार पर खर्च करें न की अन्य चीजों पर बर्बाद करें। सिसोदिया ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें बताया कि वे अपने कार्यस्थलों की यात्रा पर प्रति माह सैकड़ों रुपये खर्च करते थे। आपको बता दें कि निर्माण श्रमिकों में राजमिस्त्री, पेंटर, वेल्डर, बढ़ई, क्रेन ऑपरेटर आदि शामिल हैं जो अब मुफ्त में बस में सफर कर सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox