दिल्ली में हॉट सीटों पर इस बार दिलचस्प होगा मुकाबला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में हॉट सीटों पर इस बार दिलचस्प होगा मुकाबला

-नई दिल्ली से केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा तो आतिशी के सामने अलका लांबा, इनके बीच है कड़ा मुकाबला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/अनीशा चौहान/- दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी समय हो सकता है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली में राजनीतिक बिगुल फूंक दिया है। हालांकि अभी तक राजनीतिक पार्टियां बड़े नेताओं के सामने अपने बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाने से बचती रही है लेकिन इसबार हॉट सीटों पर चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। क्यांकि भाजपा ने नई दिल्ली से केजरीवाल के सामने दो बार के सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने सीएम आतिशी के सामने अपनी सशक्त नेता अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतार दिया है। शनिवार को भाजपा द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकन अपनी पहली लिस्ट जारी करते ही दिल्ली का चुनावी माहौल गर्मा गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अब कुछ सीटों के गणित को और आसानी से समझा जा सकता है। भाजपा की पहली सूची में 29 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुईं थी कि आखिर नईदिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने वह किस प्रत्याशी को मौका देगी। भाजपा ने प्रवेश वर्मा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस पहले ही इस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतार चुकी है।

सीटः नई दिल्ली
पिछली बार कौन जीताः अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबलाः
आपः अरविंद केजरीवाल
भाजपाः प्रवेश वर्मा    
कांग्रेसः संदीप दीक्षित

लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

सीटः कालकाजी
पिछली बार कौन जीताः आतिशी, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबलाः
आपः आतिशी
भाजपाः रमेश बिधूड़ी
कांग्रेसः अलका लांबा

इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुकाबला रोचक होने वाला है।

सीटः जंगपुरा सीट
पिछली बार कौन जीताः प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबलाः
आपः मनीष सिसोदिया
भाजपाः तरविंदर सिंह मारवाह
कांग्रेसः फरहद सूरी

इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी।

पटपड़गंज सीट
पिछली बार कौन जीताः मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबलाः
आपः अवध ओझा
भाजपाः रविंदर सिंह नेगी
कांग्रेसः अनिल कुमार

इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव पटपड़गंज विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी ने यहां से शिक्षिक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं।

गांधी नगर सीट
आपः नवीन चौधरी
भाजपाः सरदार अरविंदर सिंह लवली
कांग्रेसः अभी एलान नहीं किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर बात गांधी नगर सीट की करें तो यहां लड़ाई काफी दिलचस्प है। इस बार बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है। एक दौर में यह सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती थी। वहीं आप ने यहां से नवीन चौधरी को टिकट दिया है। फिलहाल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान इस सीट पर नहीं किया है। इस सीट को दिल्ली की हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox