दिल्ली में ‘लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन’ को सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में ‘लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन’ को सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली की बेटियां अपनी साइकिलों के साथ देश को गति देने और समृद्धि में योगदान देने आई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार राज्य की सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर काम करती रहेगी। सीएम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली
रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत मां की जय के नारों के बीच आज हजारों बाइकें रैली में रवाना हुईं। सांसदों से लेकर सेना के जवान तक, सभी ने बाइक रैली के माध्यम से अपनी देशभक्ति और भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने राष्ट्रीय उत्सव को हर घर का उत्सव बना दिया है, जिससे देश के हर नागरिक के भीतर देशभक्ति की भावना और भी प्रबल हुई है।

विपक्ष पर कसा तंज
सीएम रेखा गुप्ता ने AAP और कांग्रेस सांसदों के आयोजन में शामिल न होने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले इस तरह स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन कब देखा गया था? आज जो लोग संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं, उनके हाथ में तिरंगा नजर नहीं आता। यह वही लोग हैं जो देश को बांटने में विश्वास रखते हैं और देश की अखंडता में भरोसा नहीं करते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox