दिल्ली में रूक नही रही बच्चियों के प्रति दरिंदगी, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में रूक नही रही बच्चियों के प्रति दरिंदगी, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

-अलग-अलग घटनाओं में घर के बाहर से 4 साल व 3 की मासूमों को अगवा कर दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, एक में आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/- देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ दरिंदगी रूकने का नाम नही ले रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस महिलाओं को कई योजनाओं के जरिये सशक्त बनाने का दावा करती है तथा कई ऐप के सहारे उनकी सुरक्षा का दावा भी करती है लेकिन फिर भी दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध रूकने की बजाये बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसे देखते हुए लोग अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं।
            दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अगले दिन गुरुवार सुबह बच्ची एक पार्क के पास गंभीर अवस्था में मिली। मासूम को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
            जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बुधवार शाम बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद जब बच्ची नहीं मिली, तो पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह बच्ची एक पार्क के पास गंभीर अवस्था में मिली। परिवार ने पुलिस पर छानबीन में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।

3 साल की मासूम बच्ची के साथ नशेड़ी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्ता
नई दिल्ली/- इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी एक नशेड़ी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला हर्ष विहार इलाके का है जहां बच्ची ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों आ गए और आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी 32 साल का सुंदर नगरी निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
             पीड़िता तीन साल की बच्ची हर्ष विहार इलाके में रहती है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। पिता इलाके में सब्जी बेचने का काम करते हैं। और किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार शाम बची घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी वहां घूमता हुआ पहुंच गया बच्ची का अकेला देख उसे बहला-फुसलाकर एक दूसरे मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया। मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदि है।

पड़ोसी के घर में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम…
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर पड़ोसियों को कैसे नहीं पता चला कि उनके घर में कोई वारदात को अंजाम दे रहा है। पुलिस उस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है जिस घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox