चोरी हुआ फोन खोजना होगा बेहद आसान, गूगल ला रहा जबरदस्त फीचर, तुरंत मिलेगी लोकेशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चोरी हुआ फोन खोजना होगा बेहद आसान, गूगल ला रहा जबरदस्त फीचर, तुरंत मिलेगी लोकेशन

-ऐपल के फाइंड माय नेटवर्क फीचर के मुकाबले गूगल का फीचर होगा और बेहतर

नई दिल्ली/- गूगल जल्द ही अपने फाइंड माय डिवाइस फीचर को अपडेट कर सकता है। इस अपडेट के बाद यूजर्स के लिए अपने खोए हुए या चोरी हुए स्मार्टफोन्स को खोजना आसान हो जाएगा। गूगल अपने इस फीचर को ऐपल के फाइंड माय नेटवर्क फीचर के मुकाबले में बेहतर करना चाहता है।
            गूगल एंड्रॉयड फोन्स में एक खास फीचर देता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने खोए या फिर चोरी हुए फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। इस फीचर का नाम फाइंड माय डिवाइस है। गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में मिलने वाले इस फीचर को बेहतर करने में लगा हुआ है, जिससे ऐपल को टक्कर दी जा सके।
            ऐपल अपने यूजर्स को फाइंड माय नेटवर्क फीचर ऑफर करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने खोए या चोरी हुए आईफोन, आईपैड, मैक और एयरटैग्स को ट्रैक कर सकते हैं। ऐपल का यह फीचर तब भी काम करता है, जब डिवाइस वाईफाई या ब्लूटूथ रेंज के बाहर हो। यहां तक कि डिवाइस के ऑफ होने पर भी ये फीचर उसकी लोकेशन बता सकता हैं।
गूगल ला सकता है नया अपडेट
वहीं दूसरी तरफ गूगल का फाइंड माय डिवाइस फीचर सिर्फ उन्हीं फोन्स को ट्रैक कर सकता है, जो यूजर के गूगल अकाउंट से लिंक होंगे। जल्द ही इसमें बदलाव हो सकता हैं दिसंबर 2022 में जारी हुए प्ले सिस्टम अपडेट पैच नोट में इसके हिंट्स मिले हैं।
            गूगल ने संकेत दिया है कि जल्द ही ..एंड्रॉयड यूजर्स को फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क जैसा फीचर मिल सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने खोए या चोरी हुए एंड्रॉयड फोन्स को ट्रैक कर सकेंगे। गूगल जल्द ही इस अपडेट को रोलआउट कर सकता है।

आसानी से मिलेगी फोन की लोकेशन
गूगल का फाइंड माय डिवाइस फीचर नए प्राइवेसी सेंट्रिक फ्रेमवर्क को यूज करता है। साथ ही एन्क्रिप्टेड लास्ट-नोन-लोकेशन सेंड  करता है। चूंकि डिवाइस की लोकेशन एन्क्रिप्टेड होती है. इसलिए केवल डिवाइस ओनर ही उसकी लोकेशन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। फोन के अलावा आप इस फीचर का इस्तेमाल वीयर ओएस डिवाइसेस की भी लोकेशन हासिल कर सकते हैं। हालांकि, इस फीचर के बारे में गूगल ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी .नहीं दी है। उम्मीद है कि कंपनी इसका ऐलान जल्द ही करेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox