दिल्ली में रक्षा बंधन पर बहनों की सेवा के लिए डीटीसी पूरी तरह तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में रक्षा बंधन पर बहनों की सेवा के लिए डीटीसी पूरी तरह तैयार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रक्षा बंधन पर्व के दिन लोगों की भारी संख्या में आवाजाही को देखते हुए दिल्ली सरकार ने रविवार को डीटीसी बेड़े की सभी बसें सड़कों पर उतारने का ऐलान किया है। बसों का परिचालन समय पर करने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि रक्षा बंधन पर बहनों को सही समय व सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिसे देखते हुए रविवार की अनुसूचित बसों की जगह कार्य दिवस में निर्धारित संख्या के अनुसार बसों का परिचालन होगा।
                    बता दें कि डीटीसी के बेड़े में 3760 बसे है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यात्री बसों में सफर कर सकेंगे। अभी फिलहाल बसों की सभी सीटों पर सफर की अनुमति है। लेकिन खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं है। इसके अतिरिक्त सभी संबधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बस टर्मिनलों पर समय से बस परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox