दिल्ली में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप मचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप मचा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए गए।

धमकी मिलने के बाद स्कूलों में तत्काल कार्रवाई

सुबह करीब 7 बजे दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इस घटना की जानकारी दी गई। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को वापस घर भेज दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। स्कूल प्रबंधक ने धमकी की सूचना तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी।

जांच जारी, बम की कोई पुष्टि नहीं

हालांकि, फिलहाल किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ या बम मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है और पुलिस इस धमकी के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है।

सतर्कता बढ़ाई गई

इस घटना के बाद दिल्ली में स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ई-मेल के ज़रिए बम की धमकी मिलने की घटना की जांच की जा रही है। एक स्कूल आरके पुरम में और दूसरा पश्चिम विहार में है। इस पूरे मामले में फिलहाल कोई भी गंभीर घटना नहीं घटी, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox