दिल्ली में जुदा हो सकती है कांग्रेस-आप की राह, इं.डि.या. में पड़ रही दरार?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में जुदा हो सकती है कांग्रेस-आप की राह, इं.डि.या. में पड़ रही दरार?

-दिल्ली के एलजी से मिले कांग्रेस नेता, केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से गुरुवार को मुलाकात की है। अपनी मुलाकात में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज निवास सिविल लाइन जाकर उपराज्यपाल से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की और कहा ये भी जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस ने उपराज्यपाल के सामने दिल्ली सरकार में भ्रष्ट्राचार का मुद्दा भी उठाया है। जिससे अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली में कांग्रेस केजरीवाल से गठबंधन करना नही चाहती है।

बीते बुधवार को दिल्ली में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक से बाहर आने के बाद अलका लांबा ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि तीन घंटे तक बैठक चली। बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद रहे।

इसके बाद अलका लांबा ने कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने अलका के बयान का खंडन करते हुए कहा कि बैठक में ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। अलका लांबा का बयान सामने आने के बाद आप ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की और इसके बाद आप और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।
                वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने दिल्ली में बूथ स्तर तक संगठन मजूबत करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है। पार्टी उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्ताव के अनुसार संगठन का विस्तार कर जनता से संवाद करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ के अलावा दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। हालांकि, आप के साथ गठबंधन करने पर किसी भी नेता ने खुलासा नहीं किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox