दिल्ली में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सोमवार से अनलॉक होंगे सभी साप्ताहिक बाजार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सोमवार से अनलॉक होंगे सभी साप्ताहिक बाजार

-सीएम ने कहा कोरोना काल में गरीब व छोटे दूकानदारों को ध्यान में रखकर लिया फैसला, कोरोना नियमों का करना होगा पालन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-ः देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने छोटे व गरीब दूकानदारों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होने सोमवार से सभी साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। उन्होने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि ’हमें गरीबों की चिंता है, इसलिए हम वीकली बाजार खोल रहे हैं. लेकिन इस दौरान बाजारों में सभी को कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।
                        साप्ताहिक बाजार संगठन पिछले काफी समय से डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (क्क्ड।) और दिल्ली सरकार से बाजारों को खोलने की इजाजत देने की मांग कर रहे थे। लेकिन कोरोना के प्रकोप के कारण दिल्ली सरकार ने उस वक्त अनुमति नहीं दी थी। लेकिन जैसे ही कोरोना के केसों में गिरावट आई। दिल्ली सरकार ने वीकली मार्केट पर लगी पाबंदी को हटा दिया। अब सोमवार से साप्ताहिक बाजार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। इस फैसले से व्यापारी वर्ग और दिल्ली की जनता काफी खुश है।
                      उधर, वीकली बाजार खोलने पर दिल्ली बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ’दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद आखिरकार केजरीवाल सरकार को झुकना पड़ा, भाजपा ने इसे अपनी जीत बताया। साप्ताहिक बाजार के जरिए अपनी जीविका चलाने वाले सभी लोगों को बधाई। भाजपा इसी तरह जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और केजरीवाल सरकार की आंखें खोलती रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox