दिल्ली में आइकिया ने 2 हजार होम फर्निशिंग प्रोडक्ट्स के साथ खोला पहला स्टोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आइकिया ने 2 हजार होम फर्निशिंग प्रोडक्ट्स के साथ खोला पहला स्टोर

-मार्च में ऑनलाइन लॉन्च के बाद पैसिफिक मॉल टैगोर गार्डन में अपने ब्रांड के खास अनुभव के साथ अब ऑफलाइन भी आया - आने वाले समय में गुरूग्राम व नोएडा में भी खुलेंगे आइकिया के स्टोर

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आइकिया इंडिया ने आज पश्चिम दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थित पैसिफिक मॉल में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया। करीब 15,000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर वेस्ट दिल्ली और आसपास के इलाकों के घरों के और करीब आइकिया का अनुभव लेकर आया है, जिससे ग्राहकों के लिए अपने होम फर्निशिंग की जरूरतों को देखना और खरीदना पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया है। यह नया स्टोर आइकिया इंडिया की ओम्नी चैनल रणनीति का हिस्सा है, जिसमें ई-कॉमर्स, बड़े स्टोर, सिटी स्टोर और ‘प्लान एंड ऑर्डर पॉइंट्स’ शामिल हैं। इन विविध फॉर्मेट्स और सेवाओं के ज़रिए आइकिया का उद्देश्य ग्राहकों को एक सहज और पर्सनलाइज़्ड शॉपिंग अनुभव देना है फिर चाहे वह ऑनलाइन हो या इन-स्टोर।

इस स्टोर में ग्राहकों को 2,000 से अधिक उत्पादों के साथ एक क्यूरेटेड आइकिया अनुभव मिलेगा, जिनमें से लगभग 800 उत्पाद तुरंत साथ ले जाने के लिए उपलब्ध हैं। यहां दिल्ली के घरों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इंस्पायरिंग रूम सेटिंग्स, अपने स्पेस की योजना बनाने के लिए डिजिटल टूल्स, और इंटीरियर प्लानिंग व होम फर्निशिंग सलाह जैसी पर्सनलाइज़्ड सेवाएं भी मिलती हैं। बड़े उत्पादों के लिए आइकिया की पूरी ऑनलाइन रेंज से चुनकर घर पर डिलीवरी का विकल्प उपलब्ध है। स्टोर का हिस्सा है लोकप्रिय स्वीडिश कैफे, जहां क्लासिक आइकिया स्नैक्स और व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है, जिससे यह कॉम्पैक्ट फॉर्मेट वाला स्टोर एक पारिवारिक और आनंददायक गंतव्‍य स्‍थान बन जाता है।

आइकिया इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी ने कहा, “हम उत्‍तर भारत में आइकिया को ग्राहकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया एवं प्‍यार से बहुत ज्‍यादा खुश हैं। हमने यहां मार्च में ऑनलाइन डिलीवरी शुरू की थी। आखिरकार इस वाइब्रैंट राजधानी में बिल्‍कुल बीचोंबीच अपने पहले स्‍टोर का शुभारंभ करना हमारे लिए एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है और हम दिल्‍ली में कई लोगों को आइकिया के उत्‍पादों को छूने एवं उनका अनुभव करने का मौका देकर प्रसन्‍न हैं। बाजार का गहराई से अध्‍ययन करने के बाद, हमें उम्‍मीद है कि हम कई दिल्‍लीवासियों को उनके घरों को एकदम नए अंदाज में देखने के लिए प्रेरित करेंगे, आखिरकार घर वह जगह है जहां इस सबकी शुरूआत होती है। यह नया स्‍टोर भारत के अनेक लोगों के लिए आइकिया को अधिक सुलभ, प्रासंगिक और प्रेरणादायक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है।’’

आइकिया इंडिया की कंट्री एक्सपैंशन मैनेजर पूजा ग्रोवर ने कहा, “हम भारत में बदल रहे रिटेल ट्रेंड्स से लगातार सीख रहे हैं ताकि ऐसे फॉर्मेट ला सकें जोकि हमारे ग्राहकों के लिए नए होने के साथ-साथ प्रासंगिक भी हों।  पैसिफिक मॉल ने हमें एक शानदार अवसर प्रदान किया है जहां हमारे ग्राहक पहले से जीवंत, समुदाय से चलने वाले स्‍थानों में मौजूद हैं। यहां लोग सिर्फ खरीदारी से कहीं ज्‍यादा कुछ करने के लिए आते हैं।’’

आइकिया पैसिफिक स्टोर, दिल्ली जैसे देश के सबसे गतिशील बाज़ार में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाने की आइकिया इंडिया की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने “वन क्लिक, 30 मिनट दूर” मॉडल अपनाया है। बेंगलुरु, हैदराबाद और नवी मुंबई के बड़े फॉर्मैट स्टोर्स ग्राहकों को आइकिया का पूरा अनुभव देते हैं, जबकि साउथ मुंबई और अब वेस्ट दिल्ली जैसे शहरी केंद्रों में सिटी स्टोर्स क्यूरेटेड सॉल्यूशंस और प्लानिंग सर्विसेज के साथ स्थानीय ज़रूरतों को पूरा करते हैं। ईस्ट बेंगलुरु में ‘प्लान एंड ऑर्डर पॉइंट’ जैसे फॉर्मैट किचन और वॉर्डरोब जैसी पर्सनलाइज़्ड जरूरतों पर फोकस करते हैं, जबकि ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ग्राहकों को आइकिया की पूरी रेंज तक आसान पहुंच देता है। इन सभी फॉर्मैट्स के ज़रिये आइकिया एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है, जो प्रेरणा, सुविधा और किफ़ायती दाम दृ तीनों का संतुलन पेश करता है।
          आइकिया इंडिया के कमर्शियल हैड आदोश शर्मा ने बताया कि गुड़गांव और नोएडा में दो फुल-फॉर्मैट आइकिया एक्सपीरियंस स्टोर्स निर्माणाधीन हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि आइकिया न सिर्फ भारत में अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त है, बल्कि लाखों ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध भी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox