नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट जिला में कई इलाकों से 38 बांग्लादेशी नागरिकों को में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो पहले नूह में रहते थे और फिर दिल्ली आ गए थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये बांग्लादेशी नागरिक बिहार में बसने का कोशिश कर चुके थे, लेकिन वहां कोई संबंध या रोजगार का साधन नहीं बन पाया। इसलिए वे दिल्ली आ गए, जहां फैक्ट्रियों में काम करने लगे और अनधिकृत बस्तियों में रहने लगे। गिरफ्तार समूह में महिलाएं और बच्चे भी हैं, और सभी अवैध प्रवासी हैं जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं।


एक दिन पहले भी हुई कार्रवाई
वहीं गुरुवार को दिल्ली पुलिस के ईस्ट जिले ने भी दिल्ल में अवैध रूप से रहने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। बताया गया कि ये लोग अवैध नदी मार्ग से भारत में प्रवेश कर एनक्लोज्ड अनाद विहार इलाके में छुपकर रह रहे थे ताकि पकड़े न जाएं।

दिल्ली पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने और प्रवासन कानून लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि अवैध प्रवासियों को खोजने और निकालने का काम पूरी लगन से जारी रहेगा। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को लगभग 160 बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली से हिन्डन एयरबेस के माध्यम से बांग्लादेश भेजा गया।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार