दिल्ली गांवों के कायाकल्प पर 242 करोड़ खर्च करेगी दिल्ली सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली गांवों के कायाकल्प पर 242 करोड़ खर्च करेगी दिल्ली सरकार

-विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम विकास बोर्ड ने दी 118 योजनाओं को मंजूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार 242.12 करोड़ रुपये की लागत से गांवों का विकास करेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुई। दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में गांवों में विकास के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 118 योजनाओं को मंजूरी दी।
                इसके तहत गांवों में सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 242.12 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। बोर्ड मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को ग्राम विकास की परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पूरी की गई परियोजनाओं की जियो टैग फोटो के साथ रिपोर्ट जमा करने के भी निर्देश दिए गए है।

                इस मौके पर विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

यह होंगे कार्य…
-दिल्ली के गांवों में संपर्क और ग्रामीण सड़कों का निर्माण
-तालाबों, जलाशयों का विकास
-गांव में सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान, व्यायामशाला , लाइब्रेरी का विकास
-जल निकासी संरचनाओं का निर्माण
-चौपालों, बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का निर्माण और मरम्मत का कार्य
-पेयजल सुविधा, स्ट्रीट लाइट आदि जैसे अन्य आवश्यकता आधारित कार्य

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox