दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल जंबोरी रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। यह आग रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए।

दमकल अधिकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने 60 कर्मचारियों के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

आग की चपेट में आकर रेस्टोरेंट में मौजूद लोग जान बचाने के लिए कूदने लगे। कुछ लोगों ने पास के घरों की छतों पर कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।

आग की वजह से रेस्टोरेंट के आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और स्थिति अब नियंत्रित है।

इसी तरह की एक और आग की घटना रविवार को भी हुई थी। 8 दिसंबर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोरगढ़ में गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई थी। इस घटना में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली में लगातार हो रही आग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं और लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox