दिल्ली के पांच बाजारों का होगा कायाकल्प, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के पांच बाजारों का होगा कायाकल्प, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

-बाजारों का कायाकल्प कर देश-विदेशों में एक ब्रांड के रूप में किया जायेगा पेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/येरूशलम/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में लगभग साढ़े तीन लाख दुकानें हैं। इन बाजारों में लगभग साढ़े सात से आठ लाख लोग काम करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि बजट के दौरान घोषणा की गई थी कि बाजारों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके जरिए इन बाजारों को देश और दुनिया के सामने एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत पांच बाजारों का चयन किया गया हैं सभी बाजारों का एक साथ रीडेवलपमेंट नहीं किया जा सकता है। बजट की भी पाबंदी रहती है. पहले चरण के तहत खारी बावली, कमला मार्केट, लाजपत नगर, सरोजनी नगर और कीर्ति नगर के बाजार रीडेवलपमेंट किया जाएगा।
              मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाजारों की रीडिवेलपमेंट के लिए 22 अप्रैल को विज्ञापन दिए गए थे। इसमें 33 मार्केट की 49 एप्लीकेशन आई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाजारों के चयन के लिए एक आठ सदस्यीय कमेटी बनाई जिसमें अधिकारी, मार्केट एसोसिएशन के लोग थे। कमेटी ने नौ एप्लीकेशन शॉर्टलिस्ट की है। उसके बाद कमेटी नौ बाजार में घूम कर आई। बाजारों में घूम कर आने के बाद कमेटी ने इन पांच बाजारों का चयन किया है।
             मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले जो पांच बाजारों का रीडेवेलप किया जाएगा। उनमें कमला मार्केट जो कि युवाओं के पसंदीदा बाजार में से एक है, दूसरा खारी बावली जोकि मसालों के लिए प्रसिद्ध है, तीसरा लाजपत नगर जो शादी की शॉपिंग से लेकर स्ट्रीट फैशन के लिए जाना जाता है, चौथा सरोजनी नगर मार्केट है जो स्ट्रीट फैशन के कपड़ों के लिए जाना जाता है। पांचवा कीर्ति नगर बाजार जोकि फर्नीचर के लिए काफी प्रसिद्ध है।
             सीएम अरविंद केजरीवाल ने इन पांचों बाजारों के सभी दुकानदारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पहले चरण की रीडवलपमेंट के लिए बाजारों का चयन किया गया है. आने वाले समय में दिल्ली की सभी बाजारों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब अगला चरण यह है कि किस मार्केट को किस तरीके से विकसित किया जाएगा. इसके लिए एक कंपटीशन आयोजित किया जाएगा. छह हफ्ते के अंदर डिजाइन कंपटीशन की घोषणा कर दी जाएगी. बाजारों की रीडिजाइन के लिए जो सिफारिश आएगी. उसके मुताबिक काम किया जाएगा और इससे रोजगार भी काफी बढ़ेगा.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox