
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोएडा/शिव कुमार यादव/- ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस को एक कान्वेंट स्कूल की तरफ से शिकायत मिली कि दो लोग स्कूल में आकर रंगदारी मांग रहे हैं। दोनों खुद को पत्रकार बता रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित स्कूल पर पहुंची और दो शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों की जांच करायी तो पता चला कि फर्जी पत्रकार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नईम निवासी कैनरा थाना दादरी और तरूण वर्मा निवासी थाना दादरी के रूप में की गयी। दोनों को कानवेन्ट स्कूल भट्टा रोड तुलसी विहार के सामने से गिरफ्तार किया गया.। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि अभियुक्तों के द्वारा पीड़ित (कानवेन्ट स्कूल मालिक ) से अपने आप को पत्रकार बताकर स्कूल में अनियमितता बताते हुए 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी