दिल्ली एनसीआर में लगातार अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा बीआरजी ग्रुप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एनसीआर में लगातार अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा बीआरजी ग्रुप

-नोएडा, दिल्ली और गुड़गांव में लगातार बी आर जी ग्रुप का दबदबा कायम

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार 14 अप्रैल को बीआरजी ग्रुप के धावको ने दिल्ली एनसीआर में तीन अलग-अलग स्थान पर दौड प्रतियोगीताओ में भाग लेकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े। बीआरजी धावकों ने नोएडा, गुरूग्राम व दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर दौड में लगातार अपना दबदबा कायम रखा

इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपक छिल्लर ने बताया कि बीते रविवार को नोएडा सिटी हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ ग्रुप के 45 धावको ने हिस्सा लिया। नीरज छिल्लर और अरुण विजयरण ने एम्बेसडर की भूमिका निभाई। जिसमें 5 किलोमीटर की दौड में टॉप थ्री ओपन मे हिमांशु फ़ोज़ी ने पहला, लवेश ने दूसरा व विपिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों ही बीआरजी ग्रुप से रहे।

इसके अलावा नीरज छिल्लर ने 5 किमी आयु वर्ग में दूसरा स्थान और रविता विजयरन ने आयु वर्ग मे तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा मनीषा गहलौत, मोनिका, सन्नीराणा, सुमित राणा, शिवांश, रिंकी, सौरभ शौकीन, समर, वृंदा ने सफलतापूर्ण रेस पूरी की।
गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम मे रविवार को भारत रन आयोजित हुई थी। उसमें धर्मवीर सैनी ने 45$ आयु वर्ग 5 किलोमीटर में पहला स्थान, राजेश कुमार 45$ आयु वर्ग 5 किलोमीटर में दूसरा स्थान तथा चंदन ने 5 किलोमीटर ओपन कैटेगरी में चौथा स्थान और 35$ आयु वर्ग में पहला स्थान पर रहे। गुलाब सिंह ने 35$ 10 किलोमीटर मे तृतीय स्थान, रणबीर सांगवान ने 10 किलोमीटर 50$ आयु वर्ग में पहला स्थान और बह्म प्रकाश मान ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अमर, लछमन, गिरीश ,विपिन व नरेन्द्र ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की।
 रविवार को ही कॅनाट प्लेस मे आयोजित बैसाखी रण में बीआरजी ग्रुप के धावको ने अपनी उपस्थिती दर्ज की। 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेकर सुनील सिकरी, राजकुमार मोर, दीपक विजयरन, शमशेर, ममता, कृमन्या व करन ने सफलतापूर्वक दौड पूरी।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक दिल्ली एनसीआर ही नही बल्कि पूरे भारत मे टॉप पोजीशन में आकर बहादुरगढ की उपस्थिती दर्ज कर अपनी छाप छोड कर आते है।  सभी विजेता धावकों को मोमेंटो और प्राइस देकर सम्मानित किया गया। बहादुरगढ़वासियों ने ग्रुप ने सभी विजेता धावको को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox