103 साल की उम्र में ब्रह्मलीन हुई बाल बालौर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

103 साल की उम्र में ब्रह्मलीन हुई बाल बालौर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला

-स्वतंत्रता सेनानी रामकला यादव की पत्नी थी चमेली देवी -अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है चमेली देवी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/ शिवकुमार यादव/- हरियाणा के झज्जर जिले की बहादुरगढ़ तहसील में स्थित बालौर गांव में, गांव की सबसे बुजुर्ग महिला व स्वतंत्रता सेनानी रामकला यादव की पत्नी चमेली देवी का 103 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को दाह संस्कार के बाद चमेली देवी पंचतत्व में विलीन हो गई। बता दें कि चमेली देवी स्वतंत्रता सेनानी राम कला यादव की धर्मपत्नी थी और इस समय वह गांव की सबसे बुजुर्ग महिला का सम्मान पा चुकी थी। चमेली देवी अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है।


सोमवार की सुबह चमेली देवी ने अंतिम सांस ली और परिवार ने पूरे गांव व धार्मिक रीति रिवाज तथा गाजे-बाजे के साथ चमेली देवी का दाह संस्कार किया। इस अवसर पर प्रशासन की तरफ से एसएचओ सदर बहादुरगढ़ मनोज कुमार के नेतृत्व में चमेली देवी को गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी गई तथा सैकड़ो लोगों ने चमेली देवी के अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि स्वरुप अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने भी चमेली देवी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी। वहीं एसएचओ मनोज कुमार ने प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमें इस तरह के बुजुर्गों से प्रेरणा लेनी चाहिए।


वही चमेली देवी के सबसे बड़े पुत्र मांगेराम यादव ने बताया कि उनकी मां 103 साल की उम्र में ब्रह्मलीन हुई है। वह अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ थी लेकिन अब भगवान ने उन्हें अपने पास बुला लिया है। पूरे परिवार में मां के जाने का गम तो है लेकिन पूरे परिवार पर मां का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा यही उनकी कामना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox