
नई दिल्ली/दिचाऊं कलां/उमा सक्सेना/- दिचाऊं कलां वार्ड–128 में होने वाले MCD उपचुनाव को लेकर सेठी फ़ार्म में भाजपा की ओर से आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ में युवाओं का जोश देखने लायक था। यह कार्यक्रम भाजपा उम्मीदवार रेखा इंदरजीत शौकीन के समर्थन में रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा जुटे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, द्वारका विधायक प्रद्युम्न राजपूत, नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान और नजफगढ़ जिला अध्यक्ष राज शर्मा उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं, विकास योजनाओं और उपचुनाव की दिशा को लेकर युवाओं से खुलकर बातचीत की।

सम्मेलन ने स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा भर दी। युवाओं की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अब ऐसे नेतृत्व के साथ खड़े हैं जो विकास, जवाबदेही और ईमानदार कार्यशैली को प्राथमिकता देता है।

कार्यक्रम का माहौल इस संदेश के साथ गूंजता रहा—
“युवा बदलाव के लिए नहीं, बल्कि एक बेहतर कल बनाने के उद्देश्य से एकजुट हो चुके हैं।”





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड