विकासनगर,देहरादून/अनिशा चौहान/- धूलकोट डाट काली मंदिर के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार में चल रही एक लाल रंग की वेन्यू गाड़ी ने रॉन्ग साइड से आते हुए सामने से आ रही एक काले रंग की होंडा एकॉर्ड को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके कुछ ही सेकंड बाद देहरादून से विकासनगर की ओर आ रही एक तीसरी सफेद वेन्यू कार भी अनियंत्रित होकर टक्कर में शामिल हो गई।
हादसे में लाल रंग की वेन्यू गाड़ी चला रहे सचिन नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य दो गाड़ियों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से ड्राइविंग करने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार कितनी घातक साबित हो सकती है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी