
मानसी शर्मा /- पिछले तीन दिनों में 12 विमान को बम धमकी मिलने के बाद लैंड किया गया। हालांकि, किसी भी विमान में कोई बम नहीं मिला लेकिन इसके कारण लोगों और सुरक्षाकर्मियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच लगातार हो रहे घटनाक्रम को लेकर गृह मंत्रालय ने सख्त फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रहे धमकी के बाद गृह मंत्रालय ने MOCA और BCAS के साथ बैठक करके कई फैसले लिए हैं। फर्जी धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करके जल्द ही उसपर कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। साथ ही उस व्यक्ति का नाम नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाएगा। यानी जो भी व्यक्ति बम की अफवाह फैला रहा है, वो कभी भी हवाई जहाज से यात्रा नहीं कर पाएगा। गौरतलब है कि, बुधवार को दोयात्री विमान में बम होने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद दोनों ही फ्लाइट्स को इमरजेंसी लैंडिग करवाया गया।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत