ट्विटर डील उलझी, एलन मस्क ने 20 फीसदी ट्विटर अकाउंट बताये फर्जी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्विटर डील उलझी, एलन मस्क ने 20 फीसदी ट्विटर अकाउंट बताये फर्जी

-कहा- प्लेटफॉर्म पर 5 फीसदी से कम स्पैम अकाउंट साबित होने के बाद ही आगे बढ़ेगी डील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- टेस्ला कार कंपनी के सीईओ एलन मस्क को अब लगने लगा है कि उसने ट्विटर की डील काफी मंहगी कर ली है। जिसे देखते हुए अब वह इस डील को उलझाने में लगे हैं और स्पैम अकाउंटस पर ठीकरा फोड़कर अपनी चाल को कामयाब करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह ट्विटर से डील को तब तक आगे नहीं बढ़ाएंगे जब तक कि कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके प्लेटफॉर्म पर 5 फीसदी से कम स्पैम अकाउंट हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के दावों के विपरीत मस्क ने हाल ही में दावा किया था कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में कम से कम 20 प्रतिशत स्पैम अकाउंट हैं। अब स्पैम अकाउंटस के चक्कर में ट्विटर डील उलझ गई है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इसे एलन मस्क की चाल बता रहे है ताकि वह ट्विटर की कीमत कम कर सकें।
              पिछले सप्ताह ट्विटर ने बताया था कि इस तिमाही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लगभग 5 प्रतिशत स्पैम खाते थे। टेस्ला के सीईओ ने ट्विटर के दावों को खारिज कर दिया और सौदे को रोक दिया। मस्क ने बाद में स्पष्ट किया कि वह अभी भी “अधिग्रहण के लिए प्रतिबद्ध“ हैं।
              एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये मस्क की चाल हो सकती है कि वह ट्विटर को शुरू में दिए गए ऑफर से कम कीमत पर खरीद ले। एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदने की घोषणा की है, टेस्ला के सीईओ द्वारा अपनी हिस्सेदारी का खुलासा करने के बाद से कंपनी के स्टॉक ने अपना सारा प्रोफिट खो दिया है।
             तमाम उम्मीदों के बीच मस्क ने हाल ही में कहा था कि कम कीमत पर सौदा करना बेमानी नहीं है। यह स्पष्ट रूप से बताता है कि मस्क जितना संभव हो उतना कम ट्विटर बोली प्राप्त करने की कोशिश में है। मस्क ने सोमवार को मियामी में एक सम्मेलन में कहा, “आप किसी ऐसी चीज के लिए उतनी कीमत नहीं चुका सकते जो उनके दावे से कहीं ज्यादा खराब है।“
             मस्क हमेशा ट्विटर पर स्पैम अकाउंट के खिलाफ रहे हैं। वास्तव में, उन्होंने एक बार कहा था कि स्पैम अकाउंट ट्विटर पर “सबसे अधिक परेशान करने वाली समस्या“ है। माना जा रहा है कि एक ट्विटर बॉस के तौर पर अधिग्रहण पूरा होने के बाद मस्क पहले स्पैम और फर्जी अकाउंट को प्लेटफॉर्म से हटाने की दिशा में काम करेंगे। हालिया रिपोर्टों में से एक ने बताया कि मस्क के लगभग आधे अनुयायी नकली हैं।
              सीईओ पराग अग्रवाल ने एक ट्विटर थ्रेड में कहा कि कंपनी प्लेटफॉर्म से फर्जी और स्पैम अकाउंट को हटाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। अग्रवाल ने कहा कि ट्विटर “हर दिन आधे मिलियन से अधिक स्पैम खातों को सस्पेंड कर देता है। उन्होंने कहा, जितना संभव हो सके स्पैम को हटाने के लिए हम अपने सिस्टम और नियमों को लगातार अपडेट करती है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox