नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मन्त्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ० अभिषेक तिवारी ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय सड़क नियमों का पालन करना चाहिए।
सड़क पार करते समय जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए और पहले दाएं एवं बाएं देखकर ही सड़क को पार करना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन व्यक्त करते हुए मानविकी विभागाध्यक्ष प्रो. जगदेव कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के अनुपालन से ही यात्रा करना सहज होगा। अतः सड़क पर ड्राइव करते हुए ‘ट्रैफिक सिग्नल’ का ध्यान देना अति आवश्यक है। यदि ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाए तो दुर्घटना से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र एवं आभार ज्ञापन डॉ विकास चौधरी ने किया। इस अवसर डॉ. आलोक कुमार, डॉ. हिमानी शर्मा, डॉ नीरज भारद्वाज एवं डॉ. प्रियंका मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सड़क जागरुकता हेतु एक रैली भी निकाली गई।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई