टिहरी में बादल फटने से मची तबाही, बूढ़ा केदार और गेंवाली में भारी नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टिहरी में बादल फटने से मची तबाही, बूढ़ा केदार और गेंवाली में भारी नुकसान

टिहरी गढ़वाल/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के टिहरी जिले में बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। देर रात हुई भारी बारिश से बूढ़ा केदार और गेंवाली क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। नदियों के उफान और मलबे के बहाव ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

बूढ़ा केदार क्षेत्र में सुरक्षा दीवार बह गई
बूढ़ा केदार क्षेत्र से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। एक शौचालय और घर का आंगन मलबे की चपेट में आकर तबाह हो गया। सिंचाई विभाग द्वारा पिछले वर्ष आपदा के बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार भी तेज बारिश और मलबे के कारण बह गई। लगातार बारिश से बालगंगा, धर्मगंगा और भिलंगना नदियाँ उफान पर हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गेंवाली में बादल फटने से मवेशी और खेत तबाह
घनसाली ब्लॉक के गेंवाली बूढ़ाकेदार क्षेत्र में देर रात करीब 3 बजे बादल फटने की घटना हुई। पूर्व ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह राणा ने बताया कि हादसे में कई छानियाँ और मंदिर मलबे में दब गए हैं। साथ ही, कई मवेशियों के बह जाने और आलू के खेतों के पूरी तरह दब जाने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन सतर्क, टीमें मौके पर
एसडीएम संदीप कुमार ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर और लगातार गिरते बोल्डरों से खतरा बना हुआ है, जिस पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox