जीवन में सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से करे तैयारी -अंटो अलफोंस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जीवन में सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से करे तैयारी -अंटो अलफोंस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- यादव भवन में आयोजित युवा नेतृत्व प्रतिभा व समुदाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी असफलता के लिए दूसरों पर दोष मढ़ने की बजाये, जीवन में सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभ्यास करना होगा। साथ ही उन्होने देश में महिलाओं प्रति बढ़ते अपराधों पर कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। लेकिन युवाओं को भी इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए तभी हम अपनी बहन-बेटियों को एक सुरक्षित माहौल दे सकेंगे।

जिला द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस युवाओं को संबोधित करते हुए

                               कार्यक्रम में युवाओं के लिए एक आईडियल बनकर पंहुचे श्री अलफोंस ने कहा कि सफलता की हर कोई सराहना करता है और एक असफल व्यक्ति को कोई नही पूछता। हमें हर काम को बड़ी लगन व मेहनत के साथ करना चाहिए। जब तक हम किसी काम के प्रति समर्पित नही होगें तब तक हम सफलता की कामना नही कर सकते इस लिए जीवन मे सफल होने के लिए अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतू योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। उन्होन युवाओं से कहा कि एक समय में एक ही काम करे। काम दिखावा न करें बल्कि मेहनत व लगन से उसे पूरा करने के प्रति ईमानदार रहें। साथ ही उन्होने कहा कि जब तक युवाओं का महिलाओं के प्रति नजरिया नही बदलेगा तब तक हमारे समाज में महिलाऐं सुरक्षित नही है। अतः युवाओं को अपने संस्कारों का मान-सम्मान करते हुए महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। तभी हम एक सभ्य समाज की नींव रख पायेगे। इस अवसर पर नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह यादव, नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार गुप्ता, बाबा हरिदास नगर एसएचओ सी आर मीणा, एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता व दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, कवि मनीष मधुकर,  यादव चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक रघुनाथ सिंह प्रधान, माता मूर्ति देवी महिला मंडल के संरक्षक व चेयरमैन शिव कुमार यादव व अध्यक्षा भावना शर्मा, सुरेन्द्र बोकन, सुनिता शर्मा, अनिल कुमार, संगीता शर्मा, सोनी चैहान, पूजा वर्मा, श्री राघव ने भी अपने विचार रखें। इस तीन दिवसीय कैंप का आयोजन माता मूर्तिदेवी महिला मंडल नजफगढ़ के तत्वाधान में किया गया। कैंप में एनवाईके के जिला दक्षिण-पश्चिम नजफगढ़ व जिला नागंलोई के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान एनवाईके के जिला समन्वयक एस पी सिंह व अजय शर्मा के साथ-साथ मंडल अध्यक्षा भावना शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox