जापान में 6.9 और 7.1 तीव्रता के भूकंप, सुनामी की चेतावनी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जापान में 6.9 और 7.1 तीव्रता के भूकंप, सुनामी की चेतावनी 

-क्यूशु और शिकोकू द्वीपों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

जापान/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई है। भूकंप के चलते सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। दक्षिणी जापान में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप के ये झटके जापान के क्यूशू और शिकोकू द्वीपों पर महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, गुरुवार को जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशु में एक के बाद एक दो बड़े भूकंप आए।

बता दें कि, पहला भूकंप 6.9 तीव्रता का था। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.1 थी। जापान के तटीय इलाकों मियाज़ाकी, कोच्चि, इहिमे, कागोशिमा और एता में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अलग-अलग कैटेगरी के भूकंप
तीव्रता के अनुसार भूकंपों को विभिन्न श्रेणियों में रखा जाता है। 2.5 से 5.4 तीव्रता वाले भूकंप छोटी श्रेणी में आते हैं। 5.5 से 6 तीव्रता वाले भूकंप को हल्का खतरनाक भूकंप माना जाता है, जिसमें मामूली नुकसान की आशंका रहती है। अगर 6 से 7 तीव्रता का भूकंप आता है तो नुकसान की आशंका भी बढ़ जाती है। 7 से 7.9 तीव्रता के भूकंप खतरनाक माने जाते हैं। इस तीव्रता के भूकंप से इमारतों में दरारें पड़ने या उनके ढहने की आशंका रहती है। इससे अधिक तीव्रता वाले सभी भूकंपों को बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी एक टेक्टॉनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल लावा है। ये प्लेटें लगातार तैरती रहती हैं और कभी-कभी एक-दूसरे से टकराती हैं। बार-बार की टकराहट के कारण कई बार प्लेटों के कोने मुड़ जाते हैं और इन प्लेटों पर दबाव की जगहें बन जाती हैं। ऐसे में जब प्लेटें अधिक दबाव सहन नहीं कर पातीं, तो वे अचानक खिसक जाती हैं और भूकंप पैदा होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox