जाने समर वेकेशन की बेस्ट घूमने वाली जगहों के बारे में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाने समर वेकेशन की बेस्ट घूमने वाली जगहों के बारे में

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली /मानसी शर्मा- गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी घुमने जाने का प्लान बना रहे हो तो आज हम आपको बताएंगे की कौन सी जगह घूमने के लिए बेस्ट है। जून महीने के अंत तक स्कूल कॉलेजों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाती हैऔर ऐसे में इसके बाद बच्चों को घूमने का समय नहीं मिल पाएगा।

वहीं जून के आखिरी दिनों में बारिश का मौसम होने लगता है, जो जुलाई-अगस्त तक जारी रहता है। लोग बारिश में यात्रा पर जाने से बचते हैं। अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जून का यह महीना आपके लिए सबसे परफेक्ट है। परिवार, बच्चों, पार्टनर या आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। आपको जून में घूमने के लिए बेस्ट बताते हैं, जहां आप अपने बजट में गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं।

गर्मियों में आप दार्जिलिंग जा सकते हैं

दार्जिलिंग में जून के महीने में घूमने के लिए आपको बहुत ही खुबसूरत पर्यटन जगाहों का विकल्प मिलेगा। दार्जिलिंग में आप ‘टाइगर हिल्स’ पर जा सकते हैं। यह जगह सुकून से छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट रहेगी। यहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आप इसके अलावा दार्जिलिंग के ‘पीस पैगोडा’ भी जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी, यह एक बौद्ध तीर्थ स्थल है। ‘घूम मोनेस्ट्री’ का नाम दार्जिलिंग की सबसे प्रसिद्ध डेस्टिनेशन है। बतासिया , लूप (Loop), गोरखा युद्ध स्मारक घूमने के साथ ही आप यहां टॉय ट्रेन के सफर का मजा ले सकते हैं। यहां का मौसम भी गर्म नहीं होगा।

जून में जाएं हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में गर्मियों में घूमने के लिए कई सारे डेस्टिनेशन हैं, प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने के साथ ही जो आपको रोमांचक सफर और ठंडे मौसम का अनुभव भी कराएंगे। हिमाचल प्रदेश में कसोल , मनाली , लैंसडाउन और धर्मशाला समेत कई हिल स्टेशनों पर कम पैसों में जा सकते हैं।

घूमें इंदौर के वॉटरफॉल

अगर आप किसी हिल स्टेशन नहीं जा सकते तो इंदौर के वाटरफॉल को देखने जाएं। गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही अलग सफर का मजा दिलाएगी आपको ये जगह। मोहदी वाटरफॉल इंदौर के प्रसिद्ध झरनों में से एक है। यहां बहुत कम भीड़ रहती है इसलिए आप अपने अपनों के साथ भीड़ भाड़ से दूर पिकनिक मना सकते हैं। इसके अलावा आप पातालपानी फॉल देखने जा सकते हो। यह झरना बहुत ही गहरा है और बहुत ही लोकप्रिय है।

माउंट आबू का भी कर सकते हो सफर

अगर उत्तर भारत के हिल स्टेशनों से अलग कहीं छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) पर जा सकते हैं। यहां चारों तरफ वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी का नजारा दिखता है। जून की गर्मी में यहां आप सुकून और ठंडे मौसम के बीच अपनी छुट्टियां बिता सकतें हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox