
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड / मानसी शर्मा- आज कल वरूण अपनी फिल्म ‘ जुग जुग जीयो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही , वरुण धवन ने बी- टाउन के अपने सभी दोस्तों तो ‘नाच पंजाबन ‘ गाने पर वीडियो शेयर करने का चैलेंज दे रहे हैं। इस बिच जान्हवी ने इस चैलेंज को पूरा करने से पीछे नहीं ह़टीं और ‘नाच पंजाबन ‘ गाने पर उन्होंने मजेदार वीडीयो शेयर किया है।

इनमें से एक हैं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर ने वरुण धवन को चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, ,जिसमें वो सुपरमार्केट में धमाल मचाती देखी जा सकती हैं। क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जैसे ही गाने की शुरुआत होती है वो गाने पर लिप- सिंक करती भागकर आती हैं और वहां मौजूद दो अन्य लोगों के सामने डांस करने लग जाती हैं। इतना ही नहीं वो उन दोनों शख्स से भी ‘नाच पंजाबन ‘ का हुक स्टेप करवाती हैं।

इस वीडियो सोशल मीडीया पर खूब ‘बवाल मचा रहा है, यह वीडियो शेयर करते हुऐ जान्हवी ने कैप्शन दिया, कि ‘ सुपर मार्केट में #बवाल सिर्फ इसलिए कि आपने मुझे @varundvn ab bolo #JugJugJeeyo करने का डेयर दिया था’। इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इस वीडियो को अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। जबकि 10 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद