जहरीले झाग में सबल आस्था की डूबकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जहरीले झाग में सबल आस्था की डूबकी

-छठ व्रतियों की विडंबना -सरकारी लापवाही के बीच महापर्व छठ व्रत शुरू, लोगों को नही मिल रही सुविधाऐं -भाजपा और आप की राजनीति के बीच आनन-फानन में शुरू ही छठ व्रत की तैयारियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सरकारी लापरवाही के बीच आज छठ महापर्व व्रत शुरू हो गया। छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम की खींचतान के बीच सोमवार को श्रद्धालुओं ने डीडीएमए की रोक के बावजूद यमुना नदी के जहरीले झाग वाले पानी में डुबकी लगाकर अपना व्रत शुरू किया। लोगों ने कहा कि सरकार सिर्फ दावे करती रह गई जबकि छठ पर्व शुरू हो गया। उन्होने मजबूरन अपनी सबल आस्था के सहारे जहरीले पानी में डुबकी लगाई है ताकि उनकी परंपरा कायम रहे। चाहे कुछ भी हो जैसे-तैसे कर छठ व्रत को शुरू हो गया लेकिन इससे एक बात अवश्य साफ हो गई कि सरकार ने आधी अधुरी तैयारियों के बीच ही व्रत को इजाजत दी। जिससे सरकार की पुख्ता प्रबंधों की कलई खुल गई। हालांकि कल से खरना की तैयारी भी शुरू हो जायेगी तब भी क्या सरकार निगम पर आरोप-प्रत्यारोप ही लगाती रहेगी। लोगों का कहना है कि कम से कम से सरकार को यमुना को तो निर्मल बनाना चाहिए था ताकि लोग अपना त्यौहार सुरक्षित तरीके से मना पाते।
                    लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत आज हो गई है। व्रतियों ने सोमवार सुबह यमुना नदी में कई जगहों पर आस्था की डुबकी लगाकर महापर्व की शुरुआत की। इस बीच यमुना में जहरीला झाग बना हुआ है लेकिन लोग आस्था के आगे अपने स्वास्थ्य की बिल्कुल चिंता नहीं कर रहे हैं। व्रतियों ने कालिंदी कुंज, आईटीओ, राजघाट के साथ-साथ कई और जगहों पर भी यमुना नदी में बने जहरीले झाग के बीच डुबकी लगाई। इससे छठ को लेकर प्रशासन की तैयारियों की कलई खुल गई है। व्रती दूसरे दिन खरना की तैयारी भी शुरू करेंगे। भगवान भाष्कर के चार दिनों के इस अनुष्ठान को लेकर राजधानी के कई इलाके गुलजार हो गए है। स्वच्छता के माहौल में पूर्वांचल बाहुल्य क्षेत्र पूरी तरह से छठमय हो गया है।
                  अनाधिकृत कॉलोनियों में ही नहीं अपार्टमेंट, फ्लैट्स में रहने वाले पूर्वाचलियों के घरों में छठी मइया के गीतों से भक्ति की बयार बहने लगी है। वैसे पर्व की शुरुआत भले ही आज हो रही है लेकिन दिल्ली में इस मामले पर कई दिन पहले सियासत चल रही है। फिर भी लोगों को पूरी तरह से सुविधाये नही मिल पाई है। भले ही लोग यहां छठ मना रहे हैं लेकिन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने इस साल भी यमुना तट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी है। यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी भी की गई है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है कि छठ व्रति यमुना किनारे नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद आज लोगों ने जहरीले पानी में डुबकी लगाई।
                 पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने तो यमुना तट पर त्योहार मनाने पर लगे प्रतिबंध को मानने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि छठ पूजा यमुना तट पर ही करेंगे। मुख्यमंत्री रोक सकते हैं तो रोक ले। पूजा करने वह यमुना किनारे ही जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox