जम्मू-कश्मीर में एसआईए और सीआईडी के जॉइंट ऑपरेशन में 30 साल से फरार 8 आतंकी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर में एसआईए और सीआईडी के जॉइंट ऑपरेशन में 30 साल से फरार 8 आतंकी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – जम्मू-कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने एक स्पेशल ऑपरेशन के तहत 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये आतंकी टेररिस्ट एंड डिसरप्शन एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) (टाडा) एक्ट के तहत दोषी थे और 30 साल से फरार थे।

              पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि एसआईए और सीआईडी पिछले कुछ महीनों से बेहद खुफिया तरीके से उन हत्यारों और आतंकियों को ढूंढ रही थी, जो लोगों के बीच छुपकर रह रहे थे। जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने के मकसद से एसआईए ने आतंकवाद से जुड़े सभी मामलों में फरार लोगों को ढूंढकर कर कोर्ट में पेश करने के लिए एक खास ऑपरेशन शुरू किया है।
            अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में कुल 734 लोग फरार हैं। इनमें से 417 कश्मीर और 317 जम्मू के हैं। ये लोग टाडा और प्रिवेंशन ऑफ टेररिस्ट एक्टिविटीज पोटा के तहत 327 मामलों में वॉन्टेड हैं। एसआईए ने इन 734 फरार लोगों में से 369 फरार लोगों को वेरिफाई और आइडेंटिफाई किया है। इनमें से 215 जम्मू और 154 कश्मीर के हैं।
            अधिकारियों ने बताया कि जिन 369 फरार लोगों की पहचान की गई है, उनमें से 80 की मौत हो चुकी है, 45 पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अन्य देशों में रह रहे हैं, 127 लोगों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है, जबकि 4 लोग पहले से जेल में हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox