मानसी शर्मा / – दिल्ली के जतंर मंतर पर INDIA गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि छ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए।
राहुल गांधी ने कहा कि जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई। वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए?। उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोज़गारी। इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है।”इसके साथ ही संसद की सुरक्षा में हुए चूक पर दो सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कुछ सवालपहला सवाल: वो अंदर कैसे आए?दूसरा सवाल: उन्होंने ये प्रदर्शन क्यों किया? इसका जवाब है – बेरोजगारी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे। उतना INDIA गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा”


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई