Ayodhya में 22 जनवरी को सभी होटलों की प्री बुकिंग रद्द 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Ayodhya में 22 जनवरी को सभी होटलों की प्री बुकिंग रद्द 

मानसी शर्मा / –  यूपी सरकार ने एक समीक्षा बैठक के बाद अयोध्या में 22 जनवरी (January) की तारीख के लिए सभी होटल और धर्मशाला आदि में प्री-बुकिंग (Pre-Booking) को कैंसिल कर दिया है।

यूपी सरकार ने बताया है कि श्री राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्‍ठा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से कई श्रद्धालु, साधु-संत, नेता और राम भक्त पहुंचेंगे। ऐसे वीवीआईपी सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

23 जनवरी से यह पूजा प्रारंभ होगी जो मार्च तक चलेगी
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) के क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के पश्चात 23 जनवरी से 48 दिनों की पूजा राम मंदिर परिसर में की जाएगी। इस 48 दिनों की पूजा को मंडल पूजा कहा गया है। यहां 23 जनवरी से यह पूजा प्रारंभ होगी जो मार्च तक चलेगी।
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में यह पूजा होगी। राय ने कहा है कि आधिकारिक लोग यह पूजन कराएंगे। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बनकर तैयार हो गया है। प्रभु राम के अपने मंदिर में विराजमान होने का उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है।

प्राण-प्रतिष्ठा के 1 हफ्ते पहले से पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू
उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होना है। और समय 12.20 मिनट का समय तय किया गया है। अभिजीत मुहूर्त में यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए अयोध्या में बहुत तेजी से निर्माण कार्यों को पूरे किए जा रहे है। साथ ही उद्घाटन समारोह की भी जोर-शोर से तैयारियां हो रही है। इस कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी भी शामिल होंगे। प्राण-प्रतिष्ठा के 1 हफ्ते पहले से पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

भारतीय रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
भगवान राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा (Dignity Of Life) और अयोध्या में होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान को लेकर अब रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय रेलवे की तरफ से जहां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण हो रहा है तो वहीं अब रेलवे प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर भी स्पेशल ट्रेन चलाएगा ताकि दूरदराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे की तरफ से भी बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox