
मानसी शर्मा / – कोरोना एक बार फिर भारत में अपना पैर पसारने लगा है। दिल्ली के कोरोना काफी करीब आ गया है। सको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत भीड़-भाड़ इलाकों से दूर और मास्क लगाने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रोजाना 300 के करीब मामले आ रहे है। चलिए आपको इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी देते है।
दिल्ली के बेहद करीब पहुंचा कोरोना
दरअसल दिल्ली के आसपास के शहरों में कोरोना के केस सामने आने लगे है जिसके बाद केंद्र सरकार ने लोगं को अलर्ट रहने की बात कही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के केस में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। रोज 300के करीब मामले सामने आ रहे हैं। ये कोरोना का नया वैरिएंट हैं। इसका नाम जेएन-1है।
पिछले 24 घंटे में 358 केस मिले
इस नए वैरिएंट के मामले केरल, गोवा, के बाद नोएडा में भी मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24घंटे में 358नए केस मिले हैं। कोविड-19 मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोविड सब-वेरिएंट JN.1 के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जेएन.1 का पहला मरीज केरल में मिला था।
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं। इनमें से केरल में तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब में एक मरीज की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है. ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है। देश का रिकवरी रेट 98.81 फीसदी हो गया है।
WHO ने सावधानी रखने की कही बात
स्वास्थ्य विभाग और WHO का कहना है कि फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। बस सावधानी जरूर बरतें। गाइडलाइन में कहा है कि भीड़भाड़ वाले या बंद स्थान और दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग को भी आदत में डालें। यह जरूरी भी है।
शहरों में मिले केस
• एनसीआर- 1
• गाजियाबाद- 1
• नोएडा- 1
• लखनऊ- 1
• पटना- 2





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी