
मानसी शर्मा / – भारत में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच खबर सामने आई है कि भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को गणतंत्र दिवस समारोह-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। बता दें किइसी साल 2023 में फ्रांस के बस्तील डे समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे। कोविड महामारी के कारण 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोई मुख्य अतिथि नहीं बुलाया गया था।
दरअसल इस वक्त भारत और फ्रांस के बीच मैक्रों के भारत दौरे के बारे में बातचीत जारी है। इस बीच भारत की तरफ से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने के लिए आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच विकसित हुई मजबूत निकटता और भरोसे को दर्शाएगा। 26 जनवरी को इस कार्यक्रम में फ्रांस के किसी राष्ट्रपति को छठी बार आमंत्रित किया गया है।
भारतीय वायु सेना के राफेल जेट 14 जुलाई को पेरिस में परेड के दौरान फ्लाईपास्ट का हिस्सा बने। भारतीय सेनाओं की 269 सदस्यीय टुकड़ी ने भी पेरिस में ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर मार्च किया। फ्रांस को भारत के गणतंत्र दिवस परेड के लिए सबसे अधिक संख्या में मुख्य अतिथि का निमंत्रण हासिल करने वाले एकमात्र देश का गौरव हासिल है। 1976 में फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने वाले पहले फ्रांसीसी नेता बने थे।
इससे पहले भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को निमंत्रण दिया था, लेकिन यह दौरा संभव नहीं हो सका। अमेरिका ने राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण को स्वीकार करने में असमर्थता का कोई विशेष कारण नहीं बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की दिल्ली की यात्रा करने में असमर्थता के कारण यहां होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को भी स्थगित करना पड़ा।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल