जंतर मतंर पर राहुल गांधी का हल्ला बोल, ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जंतर मतंर पर राहुल गांधी का हल्ला बोल, ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है 

मानसी शर्मा / –  दिल्ली के जतंर मंतर पर  INDIA गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि छ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए।

राहुल गांधी ने कहा कि जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई। वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए?।  उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोज़गारी। इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है।”इसके साथ ही संसद की सुरक्षा में हुए चूक पर दो सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कुछ सवालपहला सवाल: वो अंदर कैसे आए?दूसरा सवाल: उन्होंने ये प्रदर्शन क्यों किया? इसका जवाब है – बेरोजगारी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे। उतना INDIA गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox