बाड़मेर/राजस्थान/अनीशा चौहान/- झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष डूंगराराम परिहार के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बाड़मेर को ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुकेश बौद्ध, पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर मंसूरिया, आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष खेमराज बौद्ध, जोगेंद्र मेघवाल, महासचिव दिनेश मंसूरिया, गोरधन (सचिव, आजाद समाज पार्टी बाड़मेर), अमृतलाल हाथला (विधानसभा अध्यक्ष, भीम आर्मी चौहटन), और मुकेश गढ़वीर (सचिव, आजाद समाज पार्टी) सुखदेव मेघवाल ( भीम आर्मी राजस्थान न्यूज़ ) उपस्थित रहे।
इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। स्कूल भवनों की गुणवत्ता की जाँच करवाकर जर्जर भवनों को तुरंत खाली कराया जाए।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी