छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मानसी शर्मा / –   छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बीजापुर जिल् में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत छह नक्सली मारे गए हैं।

जो नक्सली मारे गए हैं उसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जो नक्सली मारे गए हैं उनके शव और हथियार को बरामद कर लिया गया है। दरअसल, होली के दिन बासागुड़ा में 3 ग्रामीणों की हत्या करने वाले नक्सलियों की इनपुट के आधार पर DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ हुआ मुठभेड़ हो गई।

पुलिस ने दी जानकारी

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत छह नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। ये मुठभेड़ बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांवों के जंगलों में हुई।

तलाशी अभियान जारी

उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से एक महिला समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। फिलहाल मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है। बता दें कि बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox