
अनीशा चौहान/- दिल्ली सरकार के नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) एम. बी. गौड़ ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें है, हमें प्लाटिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। स्नातकोत्तर द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष साहू ने बताया कि संस्थान के हर्बल गार्डन में आज वरुण, अर्जुन, चिरबिल्व, शिरीष आदि औषधिया पौधे लगाये गए।
इस अवसर पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सुमेर सिंह, अतिरिक्त निदेशक (शैक्षणिक) प्रोफेसर (डॉ.) भरत भोयर, डॉ. संतोष नायर, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मोनिका सहित द्रव्यगुण विभाग के समस्त स्नातकोत्तर अध्येता एवं माली उपस्थित थे।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त