चैंपियन ट्रॉफी से पहले हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की होगी परीक्षा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चैंपियन ट्रॉफी से पहले हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की होगी परीक्षा

-बॉलिंग पर रखी जाएगी नजर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हार्दिक पांड्या लगातार सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में भारतीय ऑलराउंडर ने वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अपनी रास्ता खत्म कर दिया है। उससे पहले 2024 के टी20 विश्व कप में हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। अब एक बार फिर हार्दिक पांड्या की बॉलिंग फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे है। 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हार्दिक पांड्या की बॉलिंग का टेस्ट होगा। घरेलू क्रिकेट में हार्दिक की बॉलिंग पर नजर रखी जाएगी।

बता दें कि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम के लिए बहुत अहम होंगे। 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे और उन्हें मैच के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। हार्दिक की चोट हमेशा से ही चिंता का विषय रही है। वनडे फॉर्मेट में हार्दिक के ऊपर करीब 10 ओवर फेंकने की जिम्मेदारी होती है, जिससे उनका वर्क लोड बढ़ जाता है।

हार्दिक पांड्या की बॉलिंग पर रखी जाएगी नजर
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिसंबर में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में पांड्या की बॉलिंग फिटनेस पर नजर रखी जाएगी। यानी वनडे फॉर्मेट में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में हजारे ट्रॉफी में हार्दिक खेलते हुए दिख सकते है। हालांकि पहले ही भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए बोला जा चुका है।

वहीं हार्दिक पांड्या की बॉलिंग अक्सर सवालों के घेरे में रहती है। 2024 के आईपीएल में हार्दिक ने ज्यादा बॉलिंग नहीं की थी। हालांकि आईपीएल के बाद हुए टी20 विश्व कप में हार्दिक ने बॉलिग में कोई कटौती नहीं थी। अब चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक की बॉलिंग पर सभी की नजरें रहेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox