
मानसी शर्मा /- झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार, 24 सितंबर की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
कैसे हुआ ऑपरेशन?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (जगुआर), गुमला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
जैसे ही सुरक्षाबल जंगल में आगे बढ़े, छिपे हुए नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे तक दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च अभियान के दौरान तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
क्या-क्या मिला घटनास्थल से?
पुलिस के अनुसार, मारे गए तीनों नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) से जुड़े थे, जो प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) का एक सक्रिय गुट है। मारे गए नक्सलियों में से एक पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था।
घटनास्थल से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक रिवॉल्वर और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
अभियान अब भी जारी
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है, क्योंकि संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल होकर जंगल में भाग निकले हैं। यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में 53 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार