गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में ड्रेस कोड लागू , पहनने होंगे पारंपरिक कपड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में ड्रेस कोड लागू , पहनने होंगे पारंपरिक कपड़े

मानसी शर्मा /-   गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में ड्रेस कोड लागू होने के बाद देश के एक और मंदिर में ड्रेस कोड लागू होने जा रहा है। दरअसल, अब पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, ड्रेस कोड लागू होने के बाद लोग जगन्नाथ मंदिर में हाफ पैंट, फटे जीन्स, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे। मंदिर की नीति सब-कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। लेकिन वहीं मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत होगीअभी ये तय नहीं हुआ है। वहीं जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ रंजन कुमार दास ने बताया कि कुछ लोग मंदिर के भीतर असभ्य कपड़े पहनकर आते हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह व्यवस्था अगले साल एक जनवरी से लागू की जाएगी। इसके तहत श्रद्धालुओं को गरिमापूर्ण कपड़े पहनने होंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इसकी मांग काफी वक्त से हो रही थी। अब एक जनवरी 2024से यह व्यवस्था पूरी कड़ाई के साथ लागू होगी।

पहनने होंगे पारंपरिक कपड़े

अधिकारी ने ये भी बताया कि मंगलवार से इस बारे में जागरुकता अभियान शुरू कर दिया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर पुलिस और मंदिर के सेवादार नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर में आने वालों को पारंपरिक कपड़े पहनने होंगे। शॉर्ट्स, फटी हुई जींस और स्कर्ट पहनकर आने वालों को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया जा चुका है।

चेंजिंग रूम कराया जाए मुहैया

इसके साथ ही पुरी श्रीमंदिर में सेवादारों का संगठन दैतापति निजोग मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग कर रहा है। संगठन का आरोप कि कई लोग हाफ पैंट पहनकर मंदिर आते हैं। यह जगन्नाथ संस्कृति और अन्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला है। निजोग ने यह भी मांग की है कि पश्चिम कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम मुहैया कराया जाए। यहां पर कपड़े बदलने के बाद ही इन लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox