
मानसी शर्मा /- भारत की सरजमींपर खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप में बीते दिन न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को हरा कर प्वॉइंट्स टेबल में नंबर के पायदान परपहुंच गई है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने अब तक दो मुकाबले खेले है। पहले मैच में उन्होंने इंग्लैंड पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को रौंद दिया। इस जीत से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है।
वहीं दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है। वहीं चौथे स्थान पर बाग्लादेश की टीम ने कब्जा किया हुआ है। बांग्लादेश की टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं बात करें भारत की तो, टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। लेकिन वो मैच लो स्कोरिंग था। जिसकी वजह से नेट रन रेट बेहतर नहीं हो सका।
पांचवें स्थान पर भारत
वहीं अंक तालिक में भारत की टीम पांचवें स्थान पर है। वहीं रैंकिंग में सभी टॉप की पांच टीमों में अपने पहले मुकाबले जीते है। वहीं छठें नंबर से लेकर 10वें नंबर तक की टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिक में ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान सातवें पायदान पर है। नीदरलैंड की टीम आठवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 9वेंऔर इंग्लैंड की टीम सबसे आखिरी पायदा न पर है।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,