नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ व दिल्ली ग्राम विकास पंचायत ने दिल्ली देहात व गांवों में बढ़ते बिजली-पानी संकट पर आक्रोश व्यक्त किया है।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली सरकार 10 वर्षो में दिल्ली देहात में गांव-ग्रामीणों को फ्री बिजली व पानी देने की बजाए पैसो में भी नहीं दे पाई है और ना ही दिल्ली के सभी प्रकार के जल स्रोतों को संरक्षित व विकसित नहीं कर पाई।
हर घर नल से जल की योजना के बावजूद देश की राजधानी में बिजली आफ, पानी पुरा मुफ्त देने वाली सरकार नहीं पहुंचा पाई है। इसकी जिम्मेवारी लेते हुए आप के मुखिया दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों से माफी मांगें।

दिल्ली ग्राम विकास पंचायत के महासचिव डा0 रामनिवास सहरावत ने कहा की गांवों में लाल डोरा, विस्तारित लाल डोरा, 20 प्वाइंट प्रोग्राम की प्रोपर्टी व अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली के कनेक्शन लेना बढ़ा मुश्किल हो रहा है। इसके लिए माननीय उपराज्यपाल दिल्ली से मांग की कि सभी को बिजली पानी कनेक्शन सुगमता से मिल सके। इसके लिए तुरंत संबंधित विभागो को आदेश दें। ताकि दिल्ली देहात गांव ग्रामीण परेशान ना हो।
पंचायत संघ प्रमुख ने थान सिंह यादव ने मांग की कि जल्द से जल्द गांवों की लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा आबादी क्षेत्र को मालिकाना हक दिया जाए। ताकि ऐसी समस्याओं से छुटकारा व सुविधाएँ मिल सके।
इस अवसर पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, सह प्रमुख सुनील शर्मा व डा रामनिवास सहरावत ने कहा की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो दिल्ली पंचायत संघ जल्द ही दिल्ली 360 गांव पंचायतों व दिल्ली देहात की महापंचायत बुलाएगा। जिसमें दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों के अधिकारों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”