गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति को पूरा करने के लिए बिजली विभाग प्रतिबद्ध- डॉ बलकार सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति को पूरा करने के लिए बिजली विभाग प्रतिबद्ध- डॉ बलकार सिंह

गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति को पूरा करने के लिए बिजली विभाग प्रतिबद्ध- डॉ बलकार सिंह
NM News Dr. Balkar Singh

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/प्रदीप यादव/भावना शर्मा/-गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती हुई मांग व आपूर्ति को पूरा करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रतिबद्ध है। बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी के दृष्टिगत बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की गई है।
                  इस बारे में जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पिछले तीन महीनों में पांच नए सब-स्टेशनों को चालू किया है और मौजूदा 19 सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की है।
उन्होंने बताया कि ऑप्रेशन सर्कल, सिरसा में तीन नए सब-स्टेशन केलनियां, बरूवाली, हुडा सैक्टर कालांवाली चालू कर दिए गए हैं। इसी प्रकार ऑप्रेशन सर्कल, नारनौल के तहत आजम नगर व ऑप्रेशन सर्कल पलवल के तहत उजीना में नए सब-स्टेशन को चालू कर दिया गया है। इन सभी नव-निर्मित सब-स्टेशनों पर 10 एम.वी.ए. क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।  
                   प्रबंध निदेशक ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए मौजूदा 19 सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की है। इसके तहत ऑप्रेशन सर्कल, सिरसा के 33 के.वी. सब स्टेशन मोहम्मदपुरियां व हरीपुरा, ऑप्रेशन सर्कल, फतेहाबाद के 33 के.वी. सब-स्टेशन नांगला, गुल्लरवाला, रत्ताखेड़ा, अजीत नगर, भुथन व महमदकी, ऑप्रेशन सर्कल, हिसार के 33 के.वी. सब-स्टेशन माजरा, मसूदपुर, एचटीएम, स्याहड़वा व आर्य नगर , ऑप्रेशन सर्कल, जींद के 33 के.वी. सब-स्टेशन सैक्टर -8, जींद, ऑप्रेशन सर्कल, भिवानी के 33 के.वी. सब-स्टेशन डोह-का-दिना, पिचोपा, खेड़ा व मोरवाला और ऑप्रेशन सर्कल, रेवाड़ी के 33 के.वी. सब-स्टेशन काकोड़िया की क्षमता में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि इन सब-स्टेशनों के चालू होने और मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता वृद्धि होने से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की स्थापित क्षमता में 162 एम.वी.ए. की बढ़ोतरी हुई है। जिसके फलस्वरूप दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, फॉल्ट से होने वाले अघोषित बिजली कट, ट्रिपिंग आदि समस्या से भी निजात मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox