
मानसी शर्मा/- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एक भीषण मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में कई खतरनाक नक्सलियों को मारा गया, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। रविवार से जारी इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। वह नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और देश के सबसे खतरनाक नक्सली कमांडरों में गिना जाता था। उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। चलपति ओडिशा कैडर का नक्सली था, जो छत्तीसगढ़ में मारा गया। इसका मारा जाना नक्सली ऑपरेशन के इतिहास में पहली बार हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की सराहना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताते हुए ट्वीट किया, “नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।” उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसें ले रहा है।
1000जवानों ने 60से ज्यादा नक्सलियों को घेरा
आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि 19जनवरी की रात को ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में 1000जवानों ने 60से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल भी बरामद की गई है।
यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, और इससे नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के दृढ़ संकल्प को और मजबूती मिली है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन