गन प्वाइंट पर लूटते थे गाड़ियां, मुठभेड़ के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गन प्वाइंट पर लूटते थे गाड़ियां, मुठभेड़ के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

-एएटीएस द्वारका ने रिसिवर समेत 4 लुटेरे पकड़े, एक आरोपी को पैर में लगी गोली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस वर्चस्व अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। पिछले एक महीने में स्पेशल स्टाफ टीम, जेल बेल टीम, एएटीएस ने ऐसे अनेकों अपराधियों को पकड़ा है जो जिला में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ऐसे ही एक मामले में द्वारका एएटीएस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए गन प्वाइंट पर लोगों की गाड़ियां लूटने वाले एक गिरोह को मुठभेड़ के बाद पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। एएटीएस ने चार आरोपियों को पकड़ा है जिसमें एक रिसिवर भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल व दो लूटे गये मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
                      द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि ताज विवांता होटल सैक्टर-21 से रात साढे 10 बजे के करीब एक पीसीआर काल आई थी जिसमें शिकायतकर्ता नजाम खान पुत्र सलीम अहमद ने बताया कि दो युवक रिवालर लगाकर उससे मोबाइल फोन व पैसे छीन कर फरार हो गये है। इस शिकायत पर एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने तुरंत एएटीएस के इंचार्ज कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने मामले की जानकारी लेकर आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही आरंभ की। टीम ने काफी जांच पड़ताल के बाद कई जगहों पर अपना जाल बिछाया लेकिन आरोपी हत्थे नही चढ़े। अचानक पुलिस को सूचना मिली की दो आरोपी सफेद रंग की स्कूटी पर वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे है। तो एएटीएस ने राधा स्वामी सत्संग सैक्टर-23 के पास जाल बिछाया। तभी एक सफेद रंग की स्कूटी पर दो लोगों ने एक कार को लूटने के लिए जैसे ही कार रूकवाई तो पुलिस ने उन पर दावा बोल दिया लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और जब वह घिर गये तो उनमें से एक ने पुलिस के सिपाही राजेश की जैकेट पर लगी जिसस कारण वह बाल-बाल बच गया। बदले में जब पुलिस ने गोली चलाई तो एक आरोपी को घुटने में गोली लगी और वो स्कूटी से गिर गये। पुलिस ने दोनो आरोपियों को दबोच लिया और उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद एक अन्य लूटेरे व एक रिसिवर को भी गिरफ्तार कर लिया।
                         पुलिस ने आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ सन्नी पुत्र जगदीश लाल निवासी कृष्णा नगर, तिलक नगर, दिल्ली उम्र 35
वर्षों, 2. राकेश उर्फ टिंकू उर्फ बाबा पुत्र सुभाष चंदर निवासी खेड़ा डाबर, दिल्ली उम्र 28 वर्ष, 3 रविंदर उर्फ रोहित पुत्र राज पाल सिंह निवासी एच नं. 13, मंगलापुरी, दिल्ली उम्र 32 वर्ष तथा रिसिवर राशिद के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि राशिद के साथ उसके 3 सहयोगी आफताब, हसन और यूसुफ भी है जो सभी नूंह, मेवात के रहने वाले है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी राकेश पर एक व रविन्द्र पर 17 मामले पहले से दर्ज है और दोनो की गिरफ्तारी से 5 मामले भी सुलझे है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox